फसल पर सिलिकॉन उर्वरक के फायदे.  सिलिकॉन का उपयोग.

क्या प्याज की फसल में सिलिकिक एसिड के छिड़काव के फायदे मिलते है?

रिसेट एग्री के विशेष लेख में आपका स्वागत है. भारतीय किसानों के लिए बेहतर मुनाफा, खुशहाल जिन्दगी, यह हमारा नारा है. इसीलिए लेखो की रचना, कृषि की लागत कम करते हुए मुनाफा बढ़ाने के हिसाब से कियी जाती है. आपको हमारा यह प्रयास पसंद आएगा ऐसी आशा करते है. इस वेबसाइट के मेनू में जाकर आप हमारे अन्य ब्लॉग पढ़ सकते है!

किसान भाइयों, एग्रो-इनपुट सेक्टर ढेरों उत्पादनों से भरा पड़ा है. उत्पादनों की शृंखला इतनी बड़ी हो चुकी है के एफएमसीजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर भी शरमा जाए. उत्पादनों के भीड़ मे ऐसे अनेक उत्पादन है जो तकनीकी तौर पर साबित होने के बाद भी किसानों तक अपनी पहुच नहीं बना पाते. किसानों का फायदा भी हो और उनकी फसल की लागत भी नियंत्रण मे रहे इसीलिए यह लेख प्रपंच कर रहे है.

भारतीय किसान

मिटटी में सिलिकॉन 28.2 प्रतिशत होता है, तो पौधे के पौधे के शुष्क वजन मे यह १० प्रतिशत तक  फायटोलिथ (पत्थर) के स्वरूप मे होता है. ये बहोत ज्यादा है! लेकिन जिस तरह पौधों पर नायट्रोजन, फोस्परस, पोटाश, सल्फर, और झिंक जैसे पोषक तत्वों के कमी लक्षण दिखाई देते है, सिलिकॉन के कमी के कोई लक्षण दिखाई नहीं देते!

कार्बोहायड्रेट, प्रोटीन, लिपिड इन जैविक पदार्थों मे तथा पौधे के द्रवों मे सिलिकॉन नहीं होता. इसीलिए सिलिकॉन का एक पोषक तत्व के स्वरूप मे विचार ही नहीं होता था. मिटटी में ऑक्सीजन के बाद, सर्वाधिक प्रमाण सिलिकॉन का होता है. इस विपुलता के कारण उर्वरक के रूप में इसके प्रयोग का भी कभी  विचार ही नहीं हुआ. 

गन्ना और धान जैसी,  सिलिकॉन का भरपूर संकलन करने वाली फसले, बड़े पैमाने पर, बार बार लेने से और अन्य उर्वरकों के उपयोग से उपज भी कई गुना बढ़ाने से, धीरे धीरे, मिटटी में झटपट उपलब्ध होने वाले सिलिकॉन की मात्रा, तेजी से कम होने लगी. फसले बीमार होने और उपज कम होने का सिलिसिला शुरू हुआ. कारणों का पता करने के लिए, बंगलौर के कृषि विद्यापीठ में दशकभर चले संशोधन के बाद, सिलिकॉन उर्वरको का महत्व उजागर हुआ. जिसके आधार पर वर्ष २०१७-१८ दरम्यान,  सिलिकॉन  का समावेश एक उर्वरक के स्वरूप में फर्टिलाइजर कंट्रोल ऑर्डर में किया गया. 

 

discount on mobile

 

जिस मिटटी में धान और गन्ने जैसी फसलों  की तथा व्यापारी फसलों की उपज नही लियी गयी है, सिलिकॉन की कमी होने का कोई खास कारण दिखाई नही देता.  

दिसंबर २०१९ मे, करंट एग्रीकल्चर रिसर्च जर्नल मे प्रकाशित संशोधन पत्रिका अनुसार पौधों मे स्ट्रेस होने पर मेलोंडीअलडेहाइड नामक पदार्थ कि निर्मिती होती है. जब प्याज के पौधे पर सिलिकॉन का छिड़काव किया गया तब उसमे, कंट्रोल के मुकाबले,  मेलोंडीअलडेहाइड तैयार ही नहीं हुआ। सिलिकॉन के छिड़काव से पौधोंमे अधिक मात्रा मे  क्लोरोफिल तैयार हुआ. अधिक क्लोरोफिल का मतलब अधिक प्रकाशसंश्लेषण जो फसल के लिए फायदेमंद है. (संदर्भ)  

वर्ष २०२२ मे, साएंटीआ हॉरटीक्लचर मे प्रकाशित संशोधिक पत्रिका से पता चला है के प्याज के फसल मे सिलिकॉन उर्वरक के इस्तेमाल से फसल ने क्षारीय पानी का मुकाबला करते हुए, सामान्य फसल के मुकाबले, अधिक क्लोरोफिल तैयार किया, प्याज की साइज और उपज मे भी बढ़वार देखि गयी.  (संदर्भ)

आजभी सिलिकॉन किस तरह काम करता है? इसकी हमे पूरी समझ नही है. क्या यह पौधे के प्रतिरक्षा प्रणाली को विकसित करता है? क्या यह वनस्पति कोशिकाओं के बाहर जमा होता है? इन बातों का पता नही है. लेकिन इसके प्रयोग से अजैविक तनाव, सूखा, भारी धातु विषाक्तता और क्षारीयता का सामना करने की पौधे की क्षमता बढती है. फसलों के उपज में भी बढवार पायी जाती है. पौधो द्वारा फफूंद जनित रोग तथा बीमारियों का बेहतर सामना करने का भी पता चला है. 

सिलिकॉन के उर्वरकों में ऑर्थोसिलीकिक एसिड का सबसे अधिक विचार हो रहा है. पौधे इसी स्वरूप मे सिलिका का अवशोषण करते है. ऑर्थोसिलीकिक एसिड का पत्तियों पर छिड़काव करने से स्पष्ट फायदे नजर आते है. इसका उपयोग करने से दवाओं का खर्चा कम करने में भी मदत मिलती है. 

 

silicon fertilizer

 

यु पि एल का जेनेक्सा, जो एक पेटंटेड उत्पादन है. धान, गन्ना, मिर्ची, कपास और सब्जियों में शानदार परिणाम दिखाता है. 

यु पि एल  जेनेक्सा का छिडकाव ५०० मिली प्रति एकड़ के औसत से दो बारा करना है. पहला प्रयोग फसल में फुल लगते समय और दूसरा प्रयोग फल लगते समय करे. गन्ने में इसका प्रयोग १२०० मिली प्रति एकड़ के औसत से करना चाहिए. 

इसके प्रयोग से फसले अन्य पोषक तत्व भी भरपूर मात्रा में उठाती है. कीटो के रोकथाम के आलावा फसल की प्रतिरक्षा प्रणाली तेज होती है. उपज की गुणवत्ता और मात्रा में सुधर होता है. चावल के दाने में भारी धातु की मात्रा कम होती है. मिल में टुकड़ा भी कम होता है. कपास के धागे लंबे और मजबूत बनते है. 

यह उत्पादन ऑनलाइन उपलब्ध है. यहा क्लिक कर खरीदने से आपको छुट के आलावा कॅश बैक, पार्टनर ऑफर, बैंक ऑफर, फ्री होम डिलीवरी, केश ओन डिलीवरी जैसी सुविधाए प्राप्त होगी. 

किसान भाइयों, इस विषय में औरभी लेख आने वाले है. उन्हें देखने हेतु आप हमारे फेसबुक और टेलीग्राम ग्रुप ज्वाइन करे, तथा यूट्यूब चेनल को भी सबस्क्राईब करे!

धन्यवाद!

Back to blog

Join Our WhatsApp Channel

Stay updated with our latest News, Content and Offers.

Join Our WhatsApp Channel
akarsh me
cow ghee price
itchgard price

Protect Your Crops from Pesky Birds!

Introducing the Solar Bird Repellent with Light and Sound effect as Farmer's Best Friend!

Learn More Now!